अयोध्या के सौनोरा गाउपुर में आयोजित भागवत कथा सुन श्रोता हुए भाव विभोर

कथा व्यास ने बताया कि निःस्वार्थ समर्पण ही असली मित्रता है। संसार सागर में भक्ति एक नौका की तरह है। नौका के बिना भव सागर से पार नहीं उतरा जा सकता है। उसी तरह भक्ति के बिना मनुष्य जीवन पटरी पर नहीं चल सकता है। ईश्वर भक्ति का मार्ग अपना कर मनुष्य को मोक्ष का मार्ग पर चलना चाहिए। श्रीकृष्ण और सुदामा की निश्छल मित्रता का वर्णन किया।

बीकापुर अयोध्या।

अयोध्या में तहसील क्षेत्र के सौनोरा गाउपुर में आयोजित की जा रही सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के सातवें और आखिरी दिन कथा वाचक विनय महाराज द्वारा कथा में सुदामा चरित्र और परीक्षित उद्धार का रोचक वर्णन किया।

कथा व्यास ने बताया कि निःस्वार्थ समर्पण ही असली मित्रता है। संसार सागर में भक्ति एक नौका की तरह है। नौका के बिना भव सागर से पार नहीं उतरा जा सकता है। उसी तरह भक्ति के बिना मनुष्य जीवन पटरी पर नहीं चल सकता है। ईश्वर भक्ति का मार्ग अपना कर मनुष्य को मोक्ष का मार्ग पर चलना चाहिए। श्रीकृष्ण और सुदामा की निश्छल मित्रता का वर्णन किया।

बताया कि कैसे बिना याचना के श्रीकृष्ण ने गरीब सुदामा का उद्धार किया। किसी भी व्यक्ति को मित्रता निभानी हो तो वह श्रीकृष्ण और सुदामा की तरह होना चाहिए। कहा कि सुदामा ने भगवान के पास होते हुए अपने लिए कुछ नहीं मांगा। अर्थात निस्वार्थ समर्पण ही असली मित्रता है। सुदामा संसार में सबसे अनोखे भक्त रहे हैं। वह जीवन में जितने गरीब नजर आए, उतने वे मन से धनवान भी थे। उन्होंने अपने सुख और दुख को भगवान की इच्छा पर सौंप दिया था।

शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को सात दिन तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जिससे उनके मन से मृत्यु का भय निकल गया। तक्षक नाग आता है और राजा परीक्षित को डस लेता है। राजा परीक्षित कथा श्रवण करने के कारण भगवान के परम धाम को पहुंचते है। इस दौरान उन्होंने धर्म को भी परिभाषित करते हुए अपना मंतव्य व्यक्त किया। आरती और प्रसाद वितरण के बाद श्रीमद् भागवत कथा को विश्राम दिया गया।

कथा समाप्ति के बाद अभिजीत मुहूर्त में हवन तथा विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र की जानी मानी हस्तियों ने शिरकत करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य यजमानभाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री विकास दुबे मनोज दुबे संजय दुबे शशांक दुबे सहित तमाम श्रोता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage