08 वर्ष पूरे होने पर अयोध्या में आयोजित हुआ विकास उत्सव समारोह

अयोध्या।
उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय पर दिनांक 25, 26 व 27 मार्च 2025 को विकास उत्सव समारोह का तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन राम कथा पार्क अयोध्या में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय उत्सव समारोह के दूसरे दिन 26 मार्च 2025 को खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री का अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी में लगे स्टाॅल पर प्रदेश सरकार के 08 वर्षो में ‘‘सेवा सुरक्षा एवं सुशासन‘‘ थीम पर विभागीय आई0ई0सी0 सामग्री का अवलोकन किया जायेगा। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री जद्वारा प्रदर्शनी अवलोकन के बाद दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया जायेगा तथा अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया जायेगा। इसके बाद मंत्री द्वारा जनपद अयोध्या में गेहूं क्रय केन्द्रों पर की गयी व्यवस्थाओं एवं गेहूं खरीद की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण किया जायेगा एवं महाकुम्भ मेला 2025 के आयोजन व जनपद अयोध्या के विकास पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन किया जायेगा।
मंत्री एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष की सेवा सुरक्षा और सुशासन क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों पर उद्बोधन दिया जायेगा एवं उसके बाद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरण कार्यक्रम यथा-वृद्धावस्था पेंशन, पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, फैमिली आई0डी0 कार्ड का वितरण आदि का संबंधित विभागों द्वारा किया जायेगा। इसके बाद सम्मेलन/गोष्ठी में उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षाविदों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष में सेवा, सुरक्षा और सुशासन क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त किये जायेंगे।
क्षय रोग (टी0बी0) मुफ्त भारत पर जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा प्रस्तुतीकरण एवं 3 बजे से डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव एवं उपचार विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया जायेगा। तत्पश्चात आयुष मिशन व महिला स्वास्थ्य के सम्बंध में सरकार द्वारा दी जा रही उपलब्धियों तथा मिशन के अन्तर्गत सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर सम्बंधित अधिकारियों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage