LDA News: बसंतकुंज योजना में प्राधिकरण की भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध कब्जे/निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देशों के क्रम में बुधवार को बसंतकुंज योजना में प्राधिकरण की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार ने बताया कि बसंतकुंज योजना के सेक्टर-जे और ग्राम बरीकला के बीच प्राधिकरण की अर्जित व नियोजित भूमि पर 30 मीटर चौड़ी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत ठेकेदार द्वारा लगभग 600 मीटर सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया है। वहीं, सड़क के लगभग 300 मीटर अवशेष हिस्से का निर्माण कुछ लोगों द्वारा किये गए अवैध कब्जे के कारण बाधित था, जिसके खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिये गए थे।
तहसीलदार अर्जन शशिभूषण पाठक ने बताया कि उक्त आदेश के अनुपालन में प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से  करीब 20 हजार वर्गफुट जमीन से  अवैध कब्जा हटाया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage