“हर घर तिरंगा” विषय को लेकर डीएम राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक

आजादी के अमृत महोत्सव मनाए जाने के अंतर्गत शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में “हर घर तिरंगा” विषय को लेकर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में बैठक आहूत की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य 11 अगस्त, 2022 से 17 अगस्त, 2022 तक प्रत्येक हाउसहोल्ड पर तिरंगा लहराया जाए, इसके लिए प्रचार-प्रसार जागरूकता एवं तिरंगा बनाने के लिए प्रशिक्षण तथा उपलब्धता हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जनपद को प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष तिरंगे की उपलब्धता के लिए स्वयंसेवी सहायता समूह को प्रशिक्षित कर अत्यन्त अल्पलाभ पर तिरंगे उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए।
बैठक का संचालन कर रहे परियोजना निदेशक पीएन दीक्षित द्वारा प्राप्त हुए संपूर्ण कार्यवृत्त को व्याख्यायित करते हुए समस्त प्रतिभागियों तक पहुंचाया गया एवं जिलाधिकारी द्वारा बिंदुवार कार्य योजना तैयार करके समस्त प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मालिक, मुख्य चिकित्साधिकारी, संयुक्त आयुक्त उद्योग, सह विद्यालय निरीक्षक, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत, समस्त खंड विकास अधिकारी, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग, एलडीएम सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।








