गाज़ियाबाद: उप जिलाधिकारी मोदीनगर शुभांगी शुक्ला के द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कड़ी कार्यवाही

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उप जिलाधिकारी मोदीनगर शुभांगी शुक्ला के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 08 जून, 2022 को ग्राम सारा तहसील मोदीनगर जिला गाजियाबाद के खसरा संख्या 174 एवं 175 रकबा 0.9230 हेक्टेयर तालाब की भूमि जोकि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है से अवैध कब्जे को हटाया गया।

 

उपरोक्त सरकारी भूमि जो सार्वजनिक उपयोग की भूमि है, जिस पर किसी व्यक्ति को कब्जा करने का अधिकार नहीं है। उप जिलाधिकारी मोदीनगर शुभांगी शुक्ला के निर्देशन में तहसीलदार मोदीनगर, राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्रीय लेखपाल के साथ आज उपरोक्त सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया।

 

उप जिलाधिकारी मोदीनगर शुभांगी शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण पर भविष्य में भी इस प्रकार की प्रभावी कार्यवाही निरंतर स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage