कावंड यात्रा के मद्देनजर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने भी तैयारी की तेज : अतुल वत्स

कावंड रूट पर गढढे भरने और बिजली के पोल पर प्लास्टिक शीट  चढाने के काम में गति लाने के प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने दिए निर्देश 

कांवड़ मार्गों पर पेडों की टहनियों की छंटाई का भी प्राधिकरण के उद्यान अनुभाग ने किया कार्य
कावंड यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देशन में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने भी तैयारियां तेज कर दी है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अतुल वत्स के द्वारा कावंड यात्रा के मद्देनजर प्राधिकरण के अभियंत्रण और वि़द्युत अनुभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी।
इस दौरान प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने निर्देश  दिए कि प्राधिकरण के देखरेख वाली कालोनियों में कावंडियों की वापसी के दौरान  किसी तरह की असुविधा न हो,इसके लिए सडकों को गडढा मुक्त करने के साथ साथ स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत आदि का कार्य पूरा कर लिया जाए।
संबंधित अनुभाग के अधिकारियों के द्वारा अवगत कराया गया कि प्राधिकरण के अभियंत्रण अनुभाग के द्वारा राजनगर एक्सटेंशन  के खासतौर से आशियाना वाली 24 मीटर रोड के साथ ही वीवीआईपी और देविका स्काईपर्स रोड के आस-पास सडकों को गडढा मुक्त करने का कार्य तेज कर दिया है।
इसके अलावा रोड पर कावंडियों की वापसी के दौरान रात्रि में दूर तक अंधकार न रहे इसके लिए स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक कराया जा रहा है। श्री मनन धाम फाटक से मधुबन बापू धाम गोल चक्कर के आस-पास लगभग दो किलो मीटर के हिस्से में अस्थाई तरीके से पिछले सालों की तरह लाइटें लगवाई जा रही है,ताकि मनन धाम,मधुबन बापू धाम होते हुए शहर  के विभिन्न हिस्सों में लौटने वाले कावंडियों को किसी तरह की असुविधा न हो।
इसके अलावा प्राधिकरण के द्वारा टीलामोड से लोनी फ्लाई ओवर के बीच के भी लाइटों को ठीक कराया जा रहा है। इसके साथ साथ प्राधिकरण की देखरेख में आने वाली कालोनियों में बिजली और स्ट्रीट लाइट के पोलों को प्लास्टिक की सीट से कवर कराने का भी कार्य तेज कर दिया गया है,ताकि बरसात के दौरान करंट उतरने से किसी तरह की अनहोनी की आशंका को पहले से दूर किया जा सकें।

Related Articles

Back to top button
btnimage