जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 154 शिकायतों में 10 का निस्तारण

हर शिकायत का समयान्तराल में पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाएं: मण्डलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद

गाजियाबाद, 02 अगस्त 2025

शासनादेश के मद्देनज़र माह के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है जिसके क्रम में जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।

सदर तहसील

मेरठ मण्डलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस दौरान कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 06 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। मण्डलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद ने कहा कि हर शिकायत का समयान्तराल में पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाएं। इस दौरान जीडीए सचिव राजेश सिंह, एडीएम ई रणविजय सिंह, सीएमओ डॉ.अखिलेश मोहन, डीडीओ प्रज्ञा सिंह, एसडीएम अरूण दीक्षित, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

मोदीनगर तहसील

एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 45 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम श्री अजीत सिंह, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोनी तहसील

उपजिलाधिकारी राजेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में 154 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 10 शिकायतों का निस्तारण हुआ।

Related Articles

Back to top button
btnimage