लखनऊ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सरोजनीनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
जनपद की पांचो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 762 प्रकरण प्राप्त हुए, 178 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया

तहसील सरोजनीनगर में ज़िलाधिकारी द्वारा किया गया 76 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
सभी अधिकारी विधिक प्रक्रियाओ के अनुपालन करते हुए ससमय प्रकरणों का निस्तारण करना कराएंगे सुनिश्चित-ज़िलाधिकारी
समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करके शिकायतकर्ताओं को कराया जाए अवगत-ज़िलाधिकारी
त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के सख्त निर्देश-जिलाधिकारी
लखनऊ 02 अगस्त 2025
लखनऊ जिलाधिकारी विशाख जी0 ने बताया कि जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें।
विशाख जी0 ने बताया कि तहसील सरोजनीनगर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 222 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 76 प्रकरणों का निस्तारण विभिन्न टीमो के माध्यम से कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायें।
उन्होंने बताया कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 67 में से 08 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 111 में से 12 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी0 में 167 में से 50 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 195 में से 32 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 222 में से 76 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये। आज जनपद में पुलिस 104, राजस्व एवम पुलिस संयुक्त 03, राजस्व 439, विकास 59, शिक्षा 04, स्वास्थ्य 03, समाज कल्याण 13 तथा अन्य 137 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए की आज जो भी प्रकरण प्राप्त हुए है उनके निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में करते हुए, फोटो व वीडियो सहित आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उक्त के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की समाधान दिवस के जो भी प्रकरण निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को दिए गए है उन सभी प्रकरणों में निस्तारण के बाद अधिकारीगण शिकायतकर्ताओं से कॉल करके फीडबैक लेना सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी महेंद्रपाल सिंह, जिला विकास अधिकारी अजीत सिंह, उप जिलाधिकारी तहसील सरोजनीनगर अंकित शुक्ल, तहसीलदार सरोजनीनगर सुखवीर सिंह, पीडी ग्राम्य विकास, पुलिस, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







