CDO अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण अभियान की मासिक समीक्षा बैठक

समन्वय स्थापित करते हुए सैम बच्चों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएं: मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल

एन0आर0सी0 में शत—प्रतिशत बेड आॅक्यूपेंसी करना सुनिश्चित करें: मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल

आंगनवाड़ी केन्द्रों पर हॉट कुक्ड फूड का वितरण अनिवार्य: मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल

सम्बन्धित विभाग समन्वय स्थापित करते हुए एनीमिया मुक्त गाजियाबाद किये जाने हेतु कार्ययोजना बनायें: मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आहूत हुई।

शशि वार्ष्णेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा गरिमा सिंह, मण्डल समन्वयक, मेरठ मण्डल, मेरठ द्वारा पी0पी0टी0 के माध्यम से विगत माह के जिला पोषण समिति की बैठक में दिये गये निर्देश के क्रम में अनुपालन से अवगत कराया गया। पोषाहार वितरण के सम्बन्ध में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि तृतीय त्रैमास का पोषाहार प्राप्त नहीं हुआ है जिस कारण वितरण नहीं किया जा सका।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा पोषण ट्रैकर एप पर वजन/लम्बाई एवं ऊचाई फिंडीग की समीक्षा की गई। सैम बच्चों के प्रबन्धन की समीक्षा में पाया गया कि पोषण ट्रैकर एप पर आंगनबाडी कार्यकत्री के द्वारा कुल 923 सैम बच्चों का चिन्हांकन किया गया है, जिसमें से ए0एन0एम0 के द्वारा सभी बच्चों की स्क्रीनिगं करते हुए ई-कवच पर फीडिंग के निर्देश प्रदान किये गये। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा उक्त के सम्बन्ध में जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्देशित किया गया कि समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों तथा बाल विकास परियोजना अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सैम बच्चों की सूची प्रतिमाह तैयार कर बच्चों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें। हॉट कुक्ड फूड योजना की समीक्षा में पाया गया है कि कि कुछ आंगनबाडी केन्द्रों पर गर्म खाना वितरित नहीं किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त केन्द्रों पर हॉट कुक्ड फूड का वितरण अनिवार्यतः कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। एनीमिया मुक्त गाजियाबाद किये जाने हेतु सभी सम्बन्धित विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए कार्ययोजना बनाकर कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रतिमाह एन0आर0सी0 में शत—प्रतिशत बेड आॅक्यूपेंसी होनी चाहिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage