मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगरा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का संज्ञान लिया

मुख्यमंत्री योगी ने दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया

मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति शोक संवेदना की व्यक्त

आगरा, 3 अक्टूबर, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगरा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं, साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage