अभियंता भानु वर्मा ने किया सील…संजय शुक्ला ने किया डील…एस.के. सिंह दे रहे संरक्षण

लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रवर्तन जोन 3 के पारा क्षेत्र में तिकुनिया पुलिस चौकी के सामने एक अवैध निर्माण को बीते एक वर्ष पहले अभियंता भानु प्रताप वर्मा और उनकी टीम ने सील किया था और लंबे समय से इस अवैध निर्माण में कोई काम नहीं करवाया और काम बंद पड़ा रहा।

अभियंता भानु वर्मा एक वर्ष पहले अवैध निर्माण सील करते हुए

वर्मा की मेहनत पर शुक्ला ने फेरा पानी…माल पाने से साफ हो गई कहानी

जानकारी मुताबिक एक माह पूर्व प्रवर्तन जोन 3 में अभियंता संजय शुक्ला की तैनाती हुई। जिसके बाद एक महीने के अंदर ही इस सील अवैध निर्माण में एक मंजिला अवैध निर्माण और बनकर तैयार हो गया। प्रवर्तन जोन 3  में अपनी एक महीने की तैनाती में संजय शुक्ला ने कई अवैध निर्माण को डील करके बनवा दिया और प्रमोशन पाकर जोन 4 में मलाई काटने लगे।

एलडीए प्रवर्तन जोन-3: पारा में गेस्ट हाउस समेत 04 अवैध निर्माण सील

वहीं बात करें प्रवर्तन जोन 2 से आए अभियंता एस. के सिंह की तो उन्होंने भी संजय शुक्ला का जमकर साथ दिया और इस अवैध निर्माण को बनवाने में अपना संरक्षण दिया। जिसके कारण मौजूदा समय में निर्माण बनकर तैयार है और एलडीए के किसी भी अधिकारी की शनि दृष्टि इस अवैध निर्माण पर नहीं पड़ रही है। कारण केवल इतना है कि सभी को दिवाली में मिठाई पहुंच गई है। जिसके कारण अभियंताओं के हाथ इस निर्माण को डील करके सील करने में कांप रहे हैं।

प्रवर्तन जोन 2 में रहते हुए अभियंता एस.के सिंह ने भी जमकर अवैध निर्माणों को संरक्षण दिया। लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर में हुए हादसे के बाद एस.के सिंह को जांच के घेरे से बचाते हुए प्रवर्तन जोन 3 में तैनात कर दिया गया। हर 3 महीने या उससे कम समय में अभियंताओं को इधर से उधर करना एलडीए के मुख्य अभियंता की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।

अब देखना है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार इस डील किए गए अवैध निर्माण पर क्या कार्यवाही करते हैं? यह तो आने वाला समय बताएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage