कांग्रेस पार्टी सदैव से ही देश के लिए लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पुनीत पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में बढ़ते जनाधार का साक्ष्य बनी कांग्रेस की ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ आज नौवें दिन प्रदेश के जनपद रामपुर पहुंची।

आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वे स्थापना दिवस के अवसर पर दिन की शुरुवात यूपी जोड़ो यात्रा के प्रदेश यात्री कैंप पर आयोजित समारोह से हुई। कैंप में प्रदेश यात्री और पार्टी पदाधिकारियों के बीच ध्वाजारोहण और राष्ट्रगान के बाद सभी ने पार्टी स्थापना दिवस के दिन पार्टी के माध्यम से राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव अनिल यादव ने कहा की कांग्रेस अपने स्थापना के बाद से ही देश और देश वासियों की सेवा को ही अपना उद्देश्य मानती है। देश के लिए पार्टी पिछले 138 सालों से लड़ती आई है और आगे भी हमारे नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में मजबूती से लड़ती रहेगी।

प्रवक्ता ने बतया कि प्रदेश के जनपद सहारनपुर से शुरू हुई ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ आज अपने 9वें दिन रामपुर में गांधी समाधी स्थल पर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुई और नगर से होती हुई बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। यात्रा में हजारों की संख्या में मौजूद युवा, महिला कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया जिस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों का अभिवादन किया।

प्रवक्ता पुनीत पाठक ने बताया कि आज की यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद बेगम नूर बानो, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी रिज़वान कुरेशी, पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरेशी, महासचिव जयकरण वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ चेयरमैन शाहनवाज आलम, प्रदेश सचिव जैनेन्द्र पाण्डेय, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, नौमान खान, मोहम्मद मखदूम, वारिस खान, आमिर कुरेशी, विजय पाण्डेय सहित ज़िले के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage