एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार से मिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल
किसानों की जमीन को अधिग्रहित करने के मुद्दें को लेकर लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में एलडीए वीसी से मिला

लखनऊ विकास प्राधिकरण और आवास विकास द्वारा जनपद लखनऊ के विभिन्न गांवों में किसानों की सहमति के बगैर उचित मुआवजा न देते हुए किसानों की जमीन को अधिग्रहित किये जाने तथा अधिग्रहण सम्बन्धी अन्य समस्याओं को लेकर सम्बन्धित गांवों के किसान एवं जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से मिला तथा अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि किसानों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज लखनऊ प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से मिला। किसानों की आमदनी का साधन मात्र उनकी खेती योग्य पुश्तैनी जमीन हैं, जिसके माध्यम से किसान अपने परिवार एवं पशुओं का पालन पोषण करते हैं। खेती ही उनके जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन है। वर्ष 2015 से किसानों की जमीन का सर्किल रेट नहीं बढ़या गया वह ज्यो का त्यो है।
वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कि हम मांग करते हैं कि वर्ष 2015 के बाद मूल्यांकन कर जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाया जाये और भूमिहीन किसानों को एक सरकारी नौकरी प्रदान की जाए जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण तथा उनकी दैनिक आवश्कताओं की पूर्ती कर सके।
वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि गांव की आबादी से सटे खेतों को भूमि अधिग्रहण से मुक्त रखा जाए ताकि गांव के लोग अपनी जमीनों पर मकान बना सके।








