कांग्रेस ममता चौधरी के नेतृत्व में ‘‘नारी न्याय आंदोलन’’ के तहत शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अल्का लांबा के निर्देश पर उ0प्र0 महिला कांग्रेस कमेटी मध्य जोन की महिला पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने अपनी अध्यक्ष ममता चौधरी के नेतृत्व में ‘‘नारी न्याय आंदोलन’’ के तहत शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया।

इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व भाजपा सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल पारित किया गया जिसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई जिसे अभी तक लागू नहीं किया गया और तो और उसमें पिछड़ा वर्ग की महिलाओं की अनदेखी भी की गई। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि महिलाओं के लिए जो आरक्षण पारित किया गया जिसमें ओबीसी वर्ग की महिलाओं को समायोजित करते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये।


इस मौके पर महिला अध्यक्ष  ममता चौधरी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अत्याचारों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आएदिन महिलाओं के साथ हत्या, बलात्कार, अपहरण जैसी जघन्य घटनायें हो रही हैं। प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने के नाम पर विफल साबित हो चुकी है। अतः उन्होंने प्रदेश सरकार से महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाये जाने की बात कही।

ममता चौधरी ने कहा कि आज महंगाई अपने चरम पर है आटा, चावल, दूध, सब्जी सरसों का तेल इत्यादि आवश्यक खाद्य सामग्रियों के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी कर भाजपा सरकार ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।

ममता चौधरी ने कहा कि 29 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के अनुक्रम में आज उ0प्र0 की राजधानी में भी उक्त मांगों को लेकर महिला कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया। धरने से पूर्व, धरने में शामिल होने आ रही महिलाओं को जगह-जगह रोका गया, इतना ही नहीं धरने में शामिल होने आ रही कई महिलाओं को रास्ते में पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया।

लोकतंत्र में इस बात की आजादी होती है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करें परन्तु योगी सरकार लोकतांत्रिक हकों को कुचल देना चाहती है, मगर महिला कांग्रेस प्रतिबद्ध है अपनी बहनों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से महिलाएं शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रही थीं जब पुलिस ने उनसे बल का प्रयोग किया, जिस दौरान कई महिलाओं के साथ बहुत अभद्र व्यवहार भी हुआ। आक्रोशित महिलाएं यथा स्थान धरने पर बैठ गई और योगी सरकार, भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारा लगाने लगी जिन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर अस्थाई जेल इको गार्डेन ले जाया गया तकरीबन 3 घंटा बाद उन्हें छोड़ा गया।

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, प्रज्ञा सिंह, सिद्धि श्री, अनामिका यादव, डॉ0 रिचा शर्मा कौशिक, विभा त्रिपाठी, सुमन प्रजापति, मेहताब जायसी, ऊरूषा राणा, रमा कश्यप, मीना रावत, सुषमा मिश्रा सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
btnimage