भाजपा द्वारा राहुल गांधी के आपत्तिजनक पोस्टर जारी करने पर कांग्रेस में आक्रोश

  • राजधानी लखनऊ में सैंकड़ों की संख्या में  कांग्रेसजन उतरे सड़कों पर- मनीष हिंदवी
  • प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर जताया विरोध- मनीष हिंदवी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं जनप्रिय नेता राहुल गांधी का विवादित पोस्टर जारी करना व अर्मायदित टिप्पणी करने के विरोध में आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से कल जननायक गांधी जी की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें उन्हें रावण के रूप में दर्शाया गया था। ये तस्वीर न सिर्फ आपत्तिजनक थी बल्कि उसके साथ लिखी गयी पोस्ट भी घोर आपत्तिजनक थी। इस तस्वीर के वायरल होने से पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के कांग्रेसजनों में घोर आक्रोश व्याप्त है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मनीष हिन्दवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पूर्वाग्रह और वैचारिक दिवालियापन अब सतह पर आ गया है। जिस तरह की घटिया और ओछी राजनीति पर भाजपा उतारू है वह नितान्त निंदनीय है।

भाजपा के नेता यह भूल रहे हैं कि रावण ने अपने जीवन की सबसे बड़ी भूल मां सीताहरण के रूप में की थी और वही उसके पतन का कारण बनी थी। भाजपा मणिपुर हो या उ0प्र0, महिलाओं के खिलाफ होने वाले जघन्य अपराधों को रोक नहीं पा रही और खुद रावण की भूमिका में है और हताशा में ऐसे कृत्य कर रही है जो उसे पतन की तरफ ले जायेगी।

प्रवक्ता मनीष हिन्दवी ने बताया कि राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, अखिलेश प्रताप सिंह, डॉ0 मसूद अहमद, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, संगठन सचिव अनिल यादव, पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज यादव, अल्पसंख्य विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष शाहनवाज आलम, प्रवक्ता मनीष हिंदवी, प्रियंका गुप्ता, राजेश सिंह काली, वीरेन्द्र मदान, आर0पी0 सिंह, वीरेन्द्र पाण्डेय, अमरनाथ अग्रवाल, डॉ0 लालती देवी, अशोक सिंह, बृजेन्द्र सिंह, सुशीला शर्मा, पंकज तिवारी, अमित श्रीवास्तव, त्यागी, नितान्त सिंह, उरूषा राणा, शहाना सिद्दीकी, जितेन्द्र कुमार वर्मा, कृष्णकांत पाण्डेय, विकास श्रीवास्तव, सीमा चौधरी, विपिन गुप्ता, सुनीता रावत, महताब जायसी, नावेद नकवी, बृजेश सिंह, शुभम सिंह, सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage