मुख्य जेल पहरी बनाफर का सेवानिवृत्ति समारोह गोरखपुर कारागार में सम्पन्न

कारागार विभाग में वर्ष 1992 में सेवा प्रारंभ करने वाले मुख्य जेल पहरी बनाफर सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में गोरखपुर जिला कारागार परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जेल अधीक्षक दिलीप पांडे एवं जेलर अरुण कुमार कुशवाहा ने बनाफर के उत्कृष्ट योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जिला कारागार की देखभाल एवं सुरक्षा का दायित्व पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया। उनके कार्यकाल में गोरखपुर कारागार को राजभवन में आयोजित प्रदर्शनी में लगातार कई वर्षों तक राज्यपाल द्वारा अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए।
कार्यक्रम में कारागार विभाग के कर्मचारी एवं बनाफर के परिजन उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्ति के पश्चात बनाफर अयोध्या स्थित देवकाली में अपने निजी आवास पहुंचे, जहां उनकी ज्येष्ठ पुत्रवधू श्रीमती रीना भारती ने आरती उतारकर उनका पारंपरिक स्वागत किया। परिवार के अन्य सदस्यों ने माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर बनाफर ने केक काटकर एवं गरीबों को दान देकर अपनी सेवानिवृत्ति को यादगार बनाया।
कार्यक्रम में सुधीर कुमार अरिहंत, रामनेग केशरी प्रसाद, विष्णु मुन्ना, डॉ. मंशाराम, सुरेंद्र प्रताप, सचिन, सुग्रीव, पंकज, अंकित सहित परिवार के अनेक सदस्य एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।








