पीलीभीत के रामनगर जगतपुर में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पीलीभीत।
जनपद पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर जगतपुर में मिलन न होते देख प्रेमी-प्रेमिका ने अलग-अलग फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बीसलपुर भी मौके पर पहुंचे।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर जगतपुर निवासी मुनेंद्र पाल फायर सर्विस में कार्यरत हैं उनकी तैनाती बरेली जनपद के नवाबगंज में है उनका बेटा अमित कुमार-22बर्ष गांव में ही रहता है कल मुनेंद्र पाल भी गांव आए हुए थे बेटा अमित दूसरे मकान में चला गया जब मां ने खाना खाने के लिए बुलबाया तो अंदर से किबाड़ बंद था किसी तरह किबाड़ खोलकर परिजन अंदर घुसे तो देखा कि अमित ने रस्सी से फंदा लगाकर फांसी पर लटका हुआ है परिजनों के पहुंचने तक अमित की मौत हो चुकी थी। अमित की मां नन्हीं देबी ने बताया कि बेटे की शादी की कहीं बात चल रही थी।बात पक्की होने से पहले ही यह घटना हो गई।

कुछ देर बाद सूचना मिली कि बाग में कोई शव पेड़ पर लटका हुआ है।रात लगभग 11.30पर जब ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो एक महिला साड़ी से फंदा लगाकर फांसी पर झूल रही है। सूचना मिलते तमाम लोग मौके पर पहुंच गए मृतका की शिनाख्त गुड्डी देवी-35 बर्ष पत्नी हीरालाल के रूप में हुई है मृतका गुड्डी देवी के दो बच्चे करन-7, अंकुर-5 बर्ष हैं मृतका के पति हीरालाल मजदूरी करते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि मामला आपसी प्रेम प्रसंग चल रहा था इधर परिवार बाले अमित की शादी की कहीं बात चला रहे हैं अमित ने सोचा कि अगर शादी हो जाती है फिर हम लोगों का मिलन नहीं हो पाएगा इसलिए उसने आत्मघाती कदम उठा लिया इधर अमित की मौत की खबर मिलते ही प्रेमिका ने भी गांव से बाहर जाकर बाग में फांसी लगाकर अपनी जीबन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage