मंत्री नन्द गोपाल नंदी "सामूहिक विवाह कार्यक्रम" में हुए शामिल, समीक्षा बैठक की
रायबरेली (25 जून, 2019)।
नागरिक उड्डयन, राजस्व स्टाम्प, न्यायालय शुल्क, पंजीकरण मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने "मुख्यमंत्री विवाह योजना" के अंतर्गत रायबरेली जिले के आई.टी.आई मैदान में आयोजित "सामूहिक विवाह कार्यक्रम" में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। नये जोड़ों को दाम्पत्य जीवन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
मंत्री नन्द गोपाल नंदी नये जोड़ों को दाम्पत्य जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए
मंत्री नन्द गोपाल नंदी जिला रायबरेली के राही ब्लॉक स्थित सभागार में माह अगस्त वर्ष 2018 से अप्रैल 2019 तक विभिन्न प्रकरणों में कार्यालय द्वारा प्रेषित पत्रों की समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुए। इस दौरान डीएम, एसपी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री नन्द गोपाल नंदी रायबरेली के राही ब्लॉक में समीक्षा बैठक करते हुए