UPCM ने काशी में विकास कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए

वाराणसी (26 मई, 2019)।
UPCM 
ने आज जनपद वाराणसी दौरे के दौरान सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर काशी में विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर तेजी से करने के निर्देश दिए। स्वच्छता पर विशेष फोकस करते हुए UPCM ने कहा कि काशी में कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। सार्वजनिक शौचालयों की बराबर सफाई होती रहे। यहां देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। यातायात की सुदृढ़ व्यवस्था की जाए, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बने।

UPCM ने काशी में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए

UPCM ने कहा कि आवारा पशुओं की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि वे सड़कों पर घूमते नजर नहीं आएं। इस सम्बन्ध में उन्होंने नगर आयुक्त को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काशी में विगत 5 वर्षों में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं जिन्हें आमजन भी महसूस करता है। देश-विदेश में काशी के विकास कार्यों की ख्याति फैली है। इसका परिणाम दिख रहा है कि यहां भारी संख्या में पर्यटकों का आगमन बढ़ा है।

UPCM ने काशी में विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए

बैठक में सूचना राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी सहित शासन व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

UPCM ने काशी में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए

UPCM ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी भ्रमण कार्यक्रम स्थल बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम व बड़ालालपुर हस्तकला संकुल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

UPCM PM नरेंद्र मोदी के वाराणसी भ्रमण कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए

Related Articles

Back to top button
btnimage