UPCM ने नागालैण्ड में उग्रवादी हमले में शहीद हुए जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

लखनऊ (26 मई, 2019)।
UPCM ने नागालैण्ड के जनपद मोन में उग्रवादी हमले में 40 असम राइफल्स में तैनात जनपद बलिया निवासी जवान दीनानाथ सहित शहीद हुए एक अन्य जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
UPCM ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन वीर सपूतों को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने शहीद जवानों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।








