कमलेश चन्द्र दिवाकर का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत, घर घर जाकर किया जनसम्पर्क

कानपुर देहात।
रसूलाबाद विधानसभा 205 के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कमलेश चंद्र दिवाकर ने बुधवार 9 फरवरी को क्षेत्र में सुबह से लेकर रात तक भ्रमण किया। उन्होंने घर घर जाकर जन सम्पर्क कर वोट मांगे।
विभिन्न क्षेत्रों में कमलेश चन्द्र दिवाकर का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत भी किया गया। जनता के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता अन्य पार्टी दलों के लिए गले की फांस बनती जा रही है।
उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों कस्तूरी, गोलौहतन निवादा, चतुर निवादा, रतनपुर, समायूँ, शक्लन निवादा, कोसिन निवादा, चंदा निवादा, सेंगरन निवादा, पहाड़ीपुर, सुजानपुर, केवलपुर और ज्योड़ी में घर घर जाकर जन सम्पर्क कर वोट मांगे।

उनके साथ राकेश यादव, मनीष कुमार, फैजान खान, अजय यादव, प्रधान बिहारी, अखंड प्रताप सिंह और नसीम अहमद और अन्य कार्यकर्ता ने गली-गली घर घर जाकर समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांगने का कार्य किया।
सम्पर्क
UPCM NEWS
Contact : 9454451726

Related Articles

Back to top button
btnimage