कमलेश चन्द्र दिवाकर ने रसूलाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर किया जनसम्पर्क
कानपुर देहात के रसूलाबाद विधानसभा 205 के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कमलेश चंद्र दिवाकर ने मंगलवार को क्षेत्र में सुबह 8:00 बजे से लेकर रात तक भ्रमण किया। उन्होंने घर घर जाकर जन सम्पर्क कर वोट मांगे।
विभिन्न क्षेत्रों में कमलेश चन्द्र दिवाकर का भव्य स्वागत भी किया गया। जनता के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता अन्य पार्टी दलों के लिए गले की फांस बन सकती है।
उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों घुसरामऊ, दया, परसादपूर्वा, दशहरा, कल्लापूर्वा, सुजनापूर्वा, पड़ियापुर, मेहरा, सायपुर, महेंद्र नगर के विभिन्न इलाके, माधव नगर, यादव नगर, पाल नगर, भैसाया, भीमसेन पूर्वा, माखनपुर्वा रामनगर, भारामऊ, रामपुर और हाफिजपुर में घर घर जाकर जन सम्पर्क कर वोट मांगे।
जन सम्पर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपने प्रत्याशी कमलेश चन्द्र दिवाकर के लिए डोर टू डोर जाकर वोट मांगे और विजयी बनाने को कहा।