GDA का बड़ा एक्शन: रावली रोड पर 33 बीघा में फैली अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

अवैध विकासकर्ताओं को चेतावनी

GDA उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में  20.05.2025 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 के नेतृत्व में फारूक चौधरी, व् अय्यूव आदि के द्वारा खसरा संख्या-65, 64 मि0 के लगभग 8.00 बीघा क्षेत्रफल में, उम्मेदपाल पुत्र हरवीर,  मुकेश पुत्र देवेन्द्र व रवींद्र तेवतिया, कोमल सिंह आदि डासना मुरादनगर मार्ग पर ग्राम- मोहम्मदपुर घेंदा के खसरा सं0- 274 के 15.00 बीघा क्षेत्रफल एवम अनवर ईलाही , ईरशाद ईलाही , अफज़ल ईलाही व नीरज त्यागी रावली रोड़ चुंगी नम्बर-3 से पाइप लाइन रोड़ ग्राम साहना मुरादनगर के खसरा संख्या-266, 267, 269 पर लगभग 10.00 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग कर अवैध कालोनी बनाई जा रही थी।
उक्त अवैध कॉलोनी में कॉलोनाइज़रो द्वारा बनाई गई सड़क बाउंड्रीबॉल, साईट ऑफिस आदि को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कॉलोनाइजर/निर्माणकर्ताओं द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया , परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। मौके पर उपस्थित लोगो से यह अपील की गयी कि अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कालोनी में भूखण्डों का क्रय, विक्रय करने पर होने वाली धनहानि एवम धोखाधड़ी के लिए क्रेता स्वम् जिम्मेदार होगा।
ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता,अवर अभियन्तागण,समस्त सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
btnimage