अखिलेश गुंडों के बल पर करते हैं राज, कहने वाले मौर्या ने थामा सपा का हाथ: लोकदल

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बीजेपी सरकार केवल झूठे प्रचार पर चल रही है। गरीबों, किसानों, नौजवानों के बुनियादी मुद्दों पर बात नही करती है एक तरफ  भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है उन्ही के मंत्री नाराज होकर किनारे जा रहे हैं मतलब पार्टी से पलायन कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि भाजपा का फर्जी बनाया जहाज डूब रहा है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की नैया डूब रही है और स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी छोड़ने के बाद सारे छेद गिना दिए हैं। उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर दलितों, पिछड़ों, व्यापारियों और नौजवानों को धोखे में रखकर प्रचार और प्रोपोगंडा फैलाया। स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा के झूठ का गुब्बारा फोड़ दिया है।

किसान, बेरोजगार, महिलाओं के मुद्दों पर भाजपा ने सिर्फ झूठ परोसा है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त है। धर्म और जाति की की राजनीति करने वाली इस पार्टी की ढोल फट चुकी है। बीजेपी की नफरत की राजनीति को इस प्रदेश की जनता हराएगी।

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह के नेतृत्व में लोकदल 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर जनता के मुद्दों को लेकर कार्य करेगी। उत्तर प्रदेश के विकास की झूठी बात कर रही भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के लिए लोकदल संकल्पित है। 2022 में प्रदेश की जनता ने भाजपा को हटाने का मन बना लिया है। सोच ईमानदार काम दमदार नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी का कार्य धरातल पर कहीं भी दिखाई नहीं देता सिर्फ कागजी दावों की पोल खोलती हुई दिख रही है।

सरकार विज्ञापनों में चाहे कितने दावे कर ले, लेकिन सच न तो बदला जा सकता है और न झुठलाया जा सकता है। सच यही है कि योगी सरकार बीते पांच साल से न तो रोजगार देने दिशा में कुछ कर पाई है और न ही कानून व्यवस्था में कोई सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंचों पर लगातार झूठ बोल रहे हैं और अपनी नाकामियों छुपाने के लिए झूठी उपलब्धियां गिना रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बीजेपी की हार तय है और यहां किसानों  की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री का चेहरा किसान चेहरा ही होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage