छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने #BKT में कांग्रेस की विशाल जनसभा को किया संबोधित

बख्शी तालाब में कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार द्वारा आयोजित जनसभा को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने हित और रोजगार और विकास के मुद्दे पर वोट दीजिए, कांग्रेस नौजवानों के रोजगार के लिए, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए और जनहित के जुड़े मुद्दों पर हमेशा काम करती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा उत्तर प्रदेश बदलाव का मन बना चुका है, आदरणीय प्रियंका गांधी जी लगातार उत्तर प्रदेश के महिला शक्ति के सम्मान और राजनैतिक भागीदारी और नौजवानों, किसानों की आवाज उठा रही हैं, उत्तर प्रदेश की 6ः50 करोड़ नारी शक्ति को प्रियंका गांधी जी के रूप में अपनी नेता मिल चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि मैं पहले जब उत्तर प्रदेश आता था तो खुशहाली थी, रोजगार हुआ करते थे, लेकिन पिछले कुछ साल की सपा और भाजपा सरकारों ने प्रदेश को बर्बाद कर पीछे धकेल दिया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा अखिलेश जी विकास के मुद्दे पर वोट नही मांगते, जब उत्तर प्रदेश में नौजवानों को छला जा रहा था, किसानों पर गाड़ियां चढ़ाई जा रही थी, उस समय अखिलेश जी नहीं बोले, महिलाओं के साथ अत्याचार होता रहा लेकिन अखिलेश जी की आवाज नहीं निकली। भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर राजनीति करती है, भाजपा के नेता कभी आप के मुद्दे पर बात नहीं करते बड़े-बड़े वादे किए थे भाजपा ने नौजवानों को नौकरियां देने की बात कही थी, किसानों से कहा था आपकी आय दुगुनी करेंगें लेकिन यहां पर MSP पर खरीद भी नही हो पाती। हमने छत्तीसगढ़ में MSP के ऊपर 2500 रुपये क्विंटल खरीदी करके दिखाई हमारे यहाँ जंगल क्षेत्र ज्यादा है वहां भी डैच् पर खरीद हुई।

उत्तर प्रदेश में भी ऐसी खरीद की जिम्मेदारी सरकार की है लेकिन यहां की भाजपा सरकार धर्म और जाति की राजनीति से फुर्सत नही पा रही। प्रियंका गांधी जी ने आपके  लिए प्रतिज्ञा की है कि कांग्रेस सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी 2500 कुंतल गेहूं और धान सरकार खरीदेगी ₹400 कुंटल गन्ना खरीदेगी। ललन कुमार आपके यहां पर काफी सक्रिय हैं। आपके साथ हमेशा खड़े रहे। कोरोना काल में आपकी मदद की ऐसे नेताओं की आपको जरूरत है और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनवाने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी आप के मुद्दों पर बात करती है।

जनसभा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी शहादत और बलिदान की पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ने कभी समझौता नहीं किया इस देश की एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस के नेता बलिदान हो गए लेकिन कभी झुके नहीं, हमेशा आप की लड़ाई लड़ी। हमेशा आपकी आवाज उठाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां पर बैठे हैं, कांग्रेस की सोच है कि एक गरीब का बेटा मुख्यमंत्री बने, एक दलित का बेटा मुख्यमंत्री बने, 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी प्रियंका दीदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन प्रदेश की जनता के सामने आ चुका है। यह लोग सिर्फ अपना पेट भर सकते हैं आपके लिए कुछ नहीं कर सकते। प्रियंका दीदी ने जो प्रतिज्ञा ली हैं कांग्रेस की सरकार बनते ही 2022 में उन्हें हम पूरा करेंगे।

कांग्रेस के मीडिया संयोजक और बख्शी तालाब के नेता ललन कुमार ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगों की सेवा करने की भावना में विश्वास करती है। मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहा हूं, मैं भरोसा दिलाता हूं कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनवाइये ,उत्तर प्रदेश में जो महिलाओं के लिए प्रतिज्ञा ली गई है, किसानों के लिए ली गई है, नौजवानों के लिए ली गई है, उन्हें पूरा किया जाएगा। भाजपा की धोखेबाजी सभी समझ चुके हैं। भाजपा के विधायक का पता नहीं चलता। वो लापता है। जनता लापता के पोस्टर लगा रही है, भाजपा झूठा प्रोपेगेंडा फैला रही है।

जनसभा में ललन कुमार ने महाराजा बिजली पासी की फोटो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देकर सम्मानित किया। जनसभा में आये किसानों की ओऱ से पगड़ी पहनाकर व हल भेंटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी,।AICC ऑब्जर्वर सुनील झंझारियाँ, प्रवक्ता सचिन रावत, प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव, ब्लाक अध्यक्ष संतोष द्विवेदी, शीला मिश्रा, जावेद अहमद, और अन्य कांग्रेस जनों ने सम्बोधित किया। जनसभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, तौकीर आलम, एआईसीसी ऑब्जर्वर सुनील झांझरिया सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसभा में आए लोगों को जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage