अभियंता दिवस पर महापौर ने नगर निगम के समस्त अभियंताओं को किया सम्मानित

नगर निगम मुख्यालय में महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर निगम में कार्यरत समस्त अभियंताओं को अंगवस्त्र और एक पेन देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर बोलते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि आज हम भारत रत्न विभूषित अभियंता ‘मोक्षमुंदम विश्वेश्वरैया’ के जन्मदिन को अभियंता दिवस के रूप में मना रहे है। 32 वर्ष की आयु में ही उन्होंने सुक्कुर कस्बे तक नदी से पानी पहुँचाने का प्लान तैयार किया था। कई बांधो के निर्माण में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किए गए। आज उन्ही के सम्मान में हम इंजीनियर डे – अभियंता दिवस मनाते है। 

महापौर ने आगे कहा कि भारत दुनिया मे बहुत तेजी से विकास कर रहा है। हमारे देश का आधारभूत ढांचा बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। भारत के बढ़ते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर में हमारे अभियंताओं का बहुत बड़ा योगदान है। आज नगर निगम में आपके कारण ही हम अपनी विकास योजनाओं को धरातल पर उतार पाते है। अभियन्ता दिवस पर महापौर ने नगर निगम के समस्त अभियंताओं को सुचिता का पाठ पढ़ाते हुए गुणवत्ता परक कार्य करने का  संकल्प दिलाया।

महापौर ने आगे कहा कि जब वह अखबार में छपी खबर पढ़ती है कि खराब सड़क के कारण जनता फिसल कर गिर गई और चोटिल हो गई तो बहुत खराब लगता है और गुस्सा भी आता है। क्या आपको खराब नहीं लगता है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि जनता को गुणवत्तापूर्ण कार्य प्रदान करें। अभियंता नव युग के निर्माता है, राष्ट्रनिर्माण में अपनी महत्वता को समझे और स्थल पर पहुंचकर कार्य की जांच करें और गुणवत्ता से समझौता नहीं करें। आज यह आप संकल्प ले।  लखनऊ को स्मार्ट बनाने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर ही है, इसके लिए आपको स्वयं भी स्मार्ट बनना पड़ेगा।

क्या आपको खराब नहीं लगता है। गड्ढा मुक्त सड़के होने से नगर निगम की छवि सुधरेगी और हमारे कार्यों की प्रशंसा भी होगी। महापौर ने समस्त अभियंताओं को भारत रत्न अभियंता मोक्षमुंदम विश्वेश्वरैया जी से प्रेरणा लेकर गुड़वत्तापूर्ण काम करने का संकल्प भी दिलवाया।
अंत मे उन्होंने अभियंता दिवस की बधाई देते हुए अपनी बात समाप्त की।

इस अवसर पर महापौर संग अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय, चीफ इंजीनियर महेश वर्मा, नगर अभियंता फरीद अख्तर ज़ैदी, अमरनाथ, एस सी सिंह, सुधीर कनौजिया, अवर अभियंता किशोरी लाल, सी एल वर्मा, सुरेश शर्मा, विकास सिंह सहित अन्य नगर निगम के समस्त विभागों के अभियंता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage