लखनऊ 18 अगस्त। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण/कालोनी के चेंज डिटेक्शन और इन्फ्रास्ट्रक्चर माॅनिटरिंग के लिए रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेन्टर के माध्यम से शहर की मैपिंग कराई जानी है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बुधवार को इस सम्बन्ध में रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेन्टर के वैज्ञानिकों के साथ बैठक की।
इस दौरान वैज्ञानिकों ने विभाग द्वारा गाजियाबाद जनपद में किये गये सैटेलाइट सर्वे और मैपिंग की कार्यवाही का प्रेजेन्टेशन दिया गया। उपाध्यक्ष ने इस व्यवस्था को तकनीकी रूप से और अधिक सुदृढ़ व लाभकारी बनाने के निर्देश दिये हैं।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि अवैध निर्माणों को प्रभावी रूप से रोकने के लिए शहर की डिजिटल मैपिंग कराना अति आवश्यक है। इसके लिए रिमोट सेंसिंग विभाग को पूरी कार्य योजना का प्रस्ताव बनाकर देने को कहा गया है। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने कहा कि प्राधिकरण का क्षेत्रफल लगभग 1050 स्क्वायर किलोमीटर है। उन्होंने हर महीने इस पूरे क्षेत्र की सैटेलाइट इमेज का डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिये, ताकि शहर में होने वाले हर वैध/अवैध निर्माणों की निगरानी की जा सके। उन्होंने रिमोट सेंसिंग विभाग के अधिकारियों से मैप पर अवैध निर्माणों और कालोनियों की मार्किंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सैटेलाइट व्यू, ड्रोन सर्वे और गूगल मैप के माध्यम से 6 से 7 लेयर में मैपिंग की जाये, जिससे कि प्लाॅट एरिया, कंस्ट्रक्टेड एरिया और लैड-यूज का भी पता चल सके। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को ऐसा बनाया जाये, जिससे कि किसी भी तरह के अवैध निर्माण की लैटिट्यूड-लाॅगिट्यूड स्तर पर मोबाइल लोकेशन मिल जाये। भविष्य में यह सारा डाटा पोर्टल से लिंकअप किया जा सके।
बैठक के अन्त में उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण के मुख्य नगर नियोजक नितिन मित्तल को जी.आई.एस. मैपिंग, शासन स्तर और प्राधिकरण स्तर से इस मद में कराई जा रही कार्यवाहियों का परीक्षण कराने के निर्देश दिये, ताकि किसी भी तरह के दोहराव की स्थिति न बने।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति की 17वीं बैठक सम्पन्न
1 day ago
मुख्य सचिव ने पीएमजी की बैठक में निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों की प्रगति की समीक्षा की
2 days ago
यूपी परिवहन में क्रांति! 49 बस स्टेशनों का PPP मॉडल पर विकास ! यूपी में बनेंगे स्मार्ट और मॉडर्न बस स्टेशन
1 week ago
मुख्य सचिव ने पीएमजी की बैठक में नोएडा में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड परियोजना एवं प्रदेश में निर्माणाधीन मेट्रों रेल परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की
2 weeks ago
यूपी पुलिस में इस वर्ष होगी 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती
2 weeks ago
योगी सरकार के निर्देश पर भूसा टेंडर में आई तेजी, कई जिलों में प्रक्रिया जारी
3 weeks ago
चप्पे-चप्पे पर पहरा, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना अभेद्य किला
3 weeks ago
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी
4 weeks ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नायल की 26वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न
4 weeks ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एनकॉर्ड की राज्य स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
4 weeks ago
चन्दौली में निर्माणाधीन रेल उपरिगामी सेतु का कंक्रीटिंग करते समय स्लैब का आंशिक भाग क्षतिग्रस्त, कोई जनहानि नहीं
March 15, 2026
सरकारी प्रशिक्षण और सहयोग से बदली जिंदगी, सॉफ्ट टॉयज से पहचान बना रहीं वंदना
March 14, 2026
जापान और सिंगापुर की सफल यात्रा के लिए मुख्यमंत्री योगी को दीं शुभकामनाएं
March 12, 2026
सीएम योगी के वेस्ट मैनेजमेंट विजन को मिशन के रूप में रामपुर जिला प्रशासन ने धरातल पर उतारा
February 24, 2026
योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें
February 24, 2026
अयोध्या महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने लोकार्पण के साथ किया 29 फूड कोर्ट जनता को समर्पित
February 24, 2026
अयोध्या धाम के बृहस्पति कुंड का रखरखाव अब GMR वारालक्ष्मी फाउंडेशन के जिम्मे
February 17, 2026
UPSRTC की बड़ी समीक्षा बैठक…बसें समय पर चलेंगी, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा : प्रभु एन. सिंह
February 17, 2026
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की अर्थव्यवस्था में आया ऐतिहासिक उछाल
February 12, 2026
नव निर्माण के नौ वर्ष: बजट 2026-27 : नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विकास को मिले नए पंख, बजट में 2,111 करोड़ रुपये की घोषणा