माहि हेल्पिंग हैंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने वृद्धों को वस्त्र वितरित किये

मथुरा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव दीक्षा के हाथों झंडा रोहण किया गया। साथ ही सचिव दीक्षा के हाथों वृद्ध जनों को शॉल और मुफ्फलर बाटें गए और उन्होंने यह भी बोला की किसी को कोई भी परेशानी हो तो हमें जरूर बताएं हम उसका निष्कर्ष निकालेंगे।

उसी के साथ ही साथ वृद्ध जनों की सारी परेशानी सुनी और उनका समाधान भी निकला गया और सबको भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान जरूर होगा। जिससे सभी बुजुर्गो ने खुश होकर राधे राधे बोलकर सचिव दीक्षा का तालियों से स्वागत किया।

सचिव दीक्षा को माहि हेल्पिंग हैंड चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष महक श्रीवास्तव ने नारी शक्ति एक अभिमान की उपाधि से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी रिपोटर्स और डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महक श्रीवास्तव, खुशबू श्रीवास्तव, रवि ठाकुर, गोपाल ठाकुर, अजीत चौहान, हिरदेश कुमार, मिथलेश कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage