शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

हरदोई।

हरदोई के पाली में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह’रानू’ ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व गुरुजनों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत माता की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वालों ने जो समृद्ध भारत का सपना देखा था आज वह मोदी के कार्यकाल में पूर्ण हो रहा है। उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत लक्ष्यों को एक-एक करके प्राप्त कर रहा है। भारत मे बनी वैक्सीन इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि लोग कान्वेंट स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हैं। जबकि सरस्वती शिशु या विद्या मंदिर के पढ़े बच्चे नित नई बुलंदिया प्राप्त करते है। जिसका कारण है कि यहां शिक्षा के साथ साथ बच्चो को संस्कारित बनाया जाता है।

अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल ने संबोधन में गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दी। गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूली छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाल लोगों को जागरूक किया। सैकड़ों की संख्या में छात्राएं इस प्रभात फेरी रैली में मौजूद रहे।

72 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर के द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस प्रभात फेरी को कस्बे में घुमाया गया और लोगों को जागरुक किया गया। वही स्कूल के छात्रों वा अध्यापकों के द्वारा शहीद आबिद खान की मजार पर जाकर फूल अर्पित किए गए और दीप जलाए।
इस मौके पर रामू अग्निहोत्री,कुलदीप मिश्र, रामफेरे कुशवाहा, आकाश गुप्ता, प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल सिंह,अजीत गिप्ट, शिवम तिवारी,पुरुषोत्तम, राहुल,प्रवीण आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage