मनकापुर तहसील में वकीलों के संरक्षण में दलाल सक्रिय, दाखिल खारिज में 25-50 हजार तक की मांग

गोण्डा।
ब्यूरो चीफ : अवनीश कुमार मिश्र।

गोण्डा के तहसील मनकापुर में दलाल सक्रिय रूप से सभी से फिरौती की मांग करते हैं और इन दलालो को वकीलों का संरक्षण भी मिला हुआ है। ऐसा ही एक मामला ग्राम सभा चुवाड़ में अनीता देवी द्वारा राम चन्दर से बैनामा कराए जाने पर दाखिल खारिज में काशी प्रसाद मिश्र द्वारा बैनामे पर फर्जी आपत्ति लगाने से जुड़ा हुआ है।

बताते चले कि जो जमीन रामचन्दर द्वारा अपनी दवाई के लिए बेची गई। वो उनकी निजी बैनामे की है और कशी प्रसाद इस जमीन में सह खाते दार भी नही है। लेकिन काशी प्रसाद मिश्र और राम केवल दूबे ने पैसे कमाने का षड्यंत्र रचकर राम केवल दुबे अनीता देवी के घर फोन कर 25 से 50 हजार रुपये की मांग करते हुए यह कहा की हमने आपत्ति लगवा दी है और अब आप 10 साल तक मुकदमा लड़ते रहेंगे क्योकि आप जानी रहे है कि अधिकारी जल्दी बैठते नही है। इससे अच्छा यह होगा की आप मुझे 25 से 50 हजार रुपये दे दीजिए और हम काशी प्रसाद मिश्र और अधिकारियों से बात करके आप का दाखिल खारिज करवा दूँगा।

यह रिकॉर्डिंग जब पत्रकार अवनीश मिश्र को मिली तो वे राम केवल दूबे की बाईट लेने मनकापुर तहसील पहुँचे और बाईट ली फिलहाल राम केवल दुबे कैमरे पर शरीफ बनते रहे लेकिन बाईट लेने के बाद वहाँ तहसील परिसर में मौजूद वकीलों ने बात बिना जाने मीडिया के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया और मीडिया वालों को परिसर में वकीलों से पूछ कर आने की गुंडई भरी धमकी उप जिलाधिकारी के सामने देते रहे और राम केवल दूबे जैसे दलाल की बचाव करते रहे इससे पता चलता है कि ऐसे दलाल वकीलों की संरक्षण में पल रहे है।

अभी तक वकीलों की गुंडई अधिकारियों के साथ तक रही है लेकिन अब तो इनकी गुंडई लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर भी शुरू हो गया है।

इस प्रकार की घटना में अब यह देखना है कि वकील दलालो को संरक्षण देते रहेंगे या फिर दलाल को तहसील से बाहर करने का सामर्थ प्रशासन में है।

सुने ऑडियो:-
मनकापुर तहसील में वकीलों के संरक्षण में दलाल सक्रिय, दाखिल खारिज में 25-50 हजार तक की मांग

Related Articles

Back to top button
btnimage