UPCM मंत्रिमंडल के सहकारिता मंत्री ने कहा U.P के 37 मंडी स्थलों पर 1.85 लाख मै. टन क्षमता के गोदामों का निर्माण कराया जायेगा

लखनऊ (29 मई, 2019)।
UPCM
मंत्रिमंडल के उत्तर प्रदेश के 37 मंडी स्थलों पर पांच-पांच हजार मै. टन क्षमता के कुल 1.85 लाख मै. टन के गोदामों का निर्माण कराया जायेगा।

सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया कि गोदामों का निर्माण उ.प्र. राज्य भण्डारण निगम और सहकारिता विभाग की कार्यदायी सस्थाओं द्वारा कराया जायेगा। सहकारिता मंत्री ने बताया कि गत दिवस राज्य भण्डारण निगम के संचालक मंडल की बैठक न्यू हैदाराबाद स्थिति कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होने बताया कि संचालक मंडल द्वारा, प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार करते हुए कर्मचारियों के व्यापक हितों को दृष्टिगत रखते हए, निगम के पूर्णकालिक अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए, सामान्य ऋण योजना के अन्तर्गत पूर्व में निर्धारित ऋण सीमा 05 लाख रूपए से बढाकर 10 लाख रूपए कर दी गई है। इसी प्रकार आकस्मिक ऋण योजना के तहत पूर्व में निर्धारित ऋण सीमा 20 हजार रूपए से बढाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है।

प्रबन्ध निदेशक श्रीकान्त गोस्वामी ने बताया कि संचालक मंडल के समक्ष कुल 16 प्रस्ताव विचारार्थ प्रस्तुत किये गये, जिस पर संचालक मंडल द्वारा प्रस्तावों पर गम्भीरता से विचार विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिये गये।

बैठक में संचालक मंडल के निदेशक राजमणि पाण्डेय, सयुक्त सचिव सहकारिता विभाग योगेश दत्त त्रिपाठी, संयुक्त सचिव वित्त विभाग मुकुल जोशी, उप निदेशक सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो अनिरूद्ध प्रताप सिंह, सयुक्त निदेशक राज्य योजना आयोग राम कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक केन्द्र्रीय भण्डारण निगम डा0 दीप्तवर्ण सिंह गौर, ए.एम. राव जनरल मैनेजर सिस्टम केन्द्रीय भण्डारण निगम नई दिल्ली के साथ प्रबन्ध निदेशक श्रीकान्त गोस्वामी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage