UPCM ने आंधी-तूफ़ान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने राज्य के आंधी-तूफ़ान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपदा प्रभावितों जनपदों के प्रभारी मंत्रियों से अपेक्षा की है कि वे अविलम्ब सम्बंधित ज़िले में पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएं।
UPCM ने प्रभावितों ज़िलों के जिलाधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों के प्रभावी संचालन के निर्देश देते हुए कहा कि आंधी तूफ़ान से हुए नुक्सान का आकलन करते हुए अवस्थापना सुविधाओं की मरम्मत का कार्य तुरंत प्रारम्भ किया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के कार्य में शिथिलता अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायगी।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा आज मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और अलीगढ में तूफ़ान पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान करेंगे। UP_Dy_CM लखनऊ से आपदा प्रभावितों जनपदों के लिए रवाना हो चुके हैं और तूफ़ान पीड़ितों को आज सहायता राशि प्रदान करेंगे।








