UPCM और हरियाणा CM ने गोबर गैस संयंत्र का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM और हरियाणा CM मनोहर लाल ने , मथुरा के बरसाना में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गोबर गैस संयंत्र का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने बिमटेक फाउण्डेशन एवं रंगनाथन सोसाइटी फाॅर सोशल वेल्फेयर द्वारा संचालित बिड़ला पुस्तकालय का भी शुभारम्भ किया। यह कार्यक्रम श्री माता गौशाला में आयोजित किया गया।

UPCM बिमटेक बिड़ला इंस्टीट्यूट के बिड़ला पुस्तकालय का शुभारम्भ करते हुए
UPCM बिमटेक बिड़ला इंस्टीट्यूट के बिड़ला पुस्तकालय का शुभारम्भ करते हुए

UPCM ने गोबर गैस संयंत्र स्थल का भ्रमण कर संयंत्र के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्री माताजी गौशाला में गायों की विधिवत पूजा अर्जना कर उन्हें अपने हाथ से गुड़ भी खिलाया। इस अवसर पर UPCM और हरियाणा CM मनोहर लाल ने ब्रज मण्डल के श्रीमान मन्दिर सेवा संस्थान ट्रस्ट के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक संत रमेश बाबा जी से भेंट की।

UPCM और हरियाणा CM श्री माताजी गौशाला में पूजा-अर्चना करते हुए
UPCM और हरियाणा CM श्री माताजी गौशाला में पूजा-अर्चना करते हुए

गौशाला के छात्रों ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों का शंख ध्वनि के साथ परम्परागत ढंग से स्वागत किया। गोबर गैस संयंत्र के प्रभारी सुनील सिंह ने भी सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सबसे बड़ी और करीब 117 एकड़ क्षेत्र में फैली श्री माताजी गौशाला में 45 हजार गौवंश का व्यवस्थित ढंग से पालन पोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री माताजी गौशाला स्थित प्रदेश के सबसे बड़े 1350 घन मीटर क्षमता वाले गोबर गैस संयंत्र में प्रतिदिन करीब 30-40 टन गोबर का उपभोग करके उपलब्ध बायोगैस से 80-80 किलोवाट क्षमता के दो जनरेटर सेट संचालित किये जा रहे हैं।

UPCM और हरियाणा CM ने गोबर गैस संयंत्र का उद्घाटन किया
UPCM और हरियाणा CM ने गोबर गैस संयंत्र का उद्घाटन किया

श्री माताजी गौशाला स्थित हैलीपेड पर UPCM और हरियाणा CM मनोहर लाल के आगमन पर ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा, दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, पंचायतीराज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र सिंह चैधरी, विधायक कारिन्दा सिंह, प्रमुख सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, उ.प्र. ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage