UP_Dy_CM बोले U.P में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपार संभावनायें
आगरा (27 मई, 2019)। UP_Dy_CMडॉ. दिनेश शर्मा की अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आट्र्स एंड साइंस के प्रेसिडेंट (ऑस्कर अकैडमी) जॉन बैली से ताज नगरी आगरा में मुलाकात हुई। इस दौरान उनकी धर्म पत्नी कैरोल भी मौजूद रही।
मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश में हॉलीवुड और बॉलीवुड का और बेहतर समंवय कैसे हो इस पर गहन चर्चा हुई। UP_Dy_CM ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में मुम्बई, भारत मे आस्कर अकादमी खुलने के बाद हालीवुड में बालीवुड से और अधिक कलाकार भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि देश व उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण एक बडा क्षेत्र है और यूपी में भी फिल्म निर्माण की अपार संभावनाए हैं। क्षेत्रीय भाषा में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में तेजी आई है।
चर्चा के दौरान UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत इलेक्ट्रानिक्स के क्षेत्र में काफी आगे निकल चुका है। यूपी में डबल इंजन की सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि नॉएडा में राज्य सरकार इलेक्ट्रानिक सिटी बना रही है। वहाँ पर पहले से फ़िल्म सिटी है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में सबसे अधिक मोबाइल उपभोक्ता उत्तर प्रदेश में हैं। आज दो साल में यह बदलाव आया है कि जितना मोबाइल आज देश में बनता है उसके 65 प्रतिशत का निर्माण यूपी के अन्दर होता है। जॉन वैली ने आतंकवाद के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उड़ी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊपर बनी फिल्म की प्रशंसा की।
उन्होंने उत्तर प्रदेश की विधायी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में दो सदन है। अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आट्र्स एंड साइंस के प्रेसिडेंट (ऑस्कर अकैडमी) जॉन बैली ने कहा कि आगरा आने के लिए वे बेहद उत्सुक थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा की विविधता की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत मे क्षेत्रीय सिनेमा के निर्माण की सभावनाओं को और प्रोत्साहन देकर उसे अंतरास्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत व अमेरिका के सम्बंधों को आगे बढाते हुए वे भारतीय सिनेमा के साथ सम्बंध बनाने के लिए उत्सुक हैं। उल्लेखनीय है कि 90 साल के बाद भारत वर्ष में ऑस्कर एकेडमी के प्रसिडेंट का आगमन हुआ है ऑस्कर एकेडमी के द्वारा मुंबई में एक एकेडमी का कार्यालय खोले जाने की भी घोषणा की गई है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि अभी तक सम्पूर्ण विश्व में केवल यूके और यूएसए में ही ऑस्कर एकेडमी का कार्यालय है। मुंबई में ऑस्कर एकेडमी के कार्यालय में भारत के फिल्म जगत से जुड़े हुए स्व. दादा साहब फाल्के की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। बाद में जॉन वैली और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने ताज महल को देखा।
आगरा आगमन पर स्वयं UP_Dy_CMडॉ दिनेश शर्मा एवं आगरा के महापौर नवीन जैन द्वारा उनका स्वागत किया गया। UPCM द्वारा जान वैली को राज्य अतिथि घोषित किया गया था।