UPCM ने लोक भवन में शिक्षक सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने लोक भवन में बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के सम्मानार्थ राज्य अध्यापक पुरस्कार समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

UPCM लोक भवन में शिक्षक सम्मान समारोह में
UPCM लोक भवन में शिक्षक सम्मान समारोह में

इस अवसर पर राज्यपाल राम नाईक और UPCM ने ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ में 34 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।

UPCM ने कहा 34 शिक्षकों को आज प्रदेश सरकार द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। 08 माध्यमिक शिक्षा के, 09 उच्च शिक्षा के और 17 प्राथमिक शिक्षा के शिक्षक हैं। उन्होंने कहा शिक्षा की गुणवत्ता पर विगत 15-16 महीनों में हमारी सरकार ने फोकस करने का कार्य किया और उसके परिणाम भी धीरे-धीरे आते हुए दिखाई दिए। शिक्षक समाज और राष्ट्र का निर्माता है। उसका आचरण और व्यवहार जैसे होगा, समाज और अंतत: राज्य का आचरण उसी प्रकार से दिखाई देगा।

 राज्यपाल राम नाईक और UPCM 'शिक्षक सम्मान समारोह' में शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए
राज्यपाल राम नाईक और UPCM ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए

UPCM ने ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ में कहा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने जीवन के चार दशक शिक्षा जगत को समर्पित किए थे। एक योग्य और उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में उन्होंने जो सेवाएं दी और बाद में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर नेतृत्व प्रदान किया। उनकी स्मृति में उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाता ।

UPCM लोक भवन में शिक्षक सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए
UPCM लोक भवन में शिक्षक सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने शिक्षक दिवस के अवसर पर कहा शिक्षक अपने आस-पास के गांव, मोहल्ले और क्षेत्र को गोद ले सकते हैं और प्रयास कर सकते हैं कि वहां पर शत् प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य प्राप्त कर सकें। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि आप जिस विद्यालय में पढ़ाते हैं वहां अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं। यह समाज के लिए बहुत अच्छा उदाहरण पेश होगा।

UPCM ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक छात्र-छात्राओं को स्वच्छ भारत मिशन की महत्ता के बारे में बताएं। स्वच्छता हमारे स्वस्थ रहने की गारंटी है, क्योंकि एक स्वस्थ समाज ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

 राज्यपाल राम नाईक और UPCM 'शिक्षक सम्मान समारोह' में शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए
राज्यपाल राम नाईक और UPCM ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए

कार्यक्रम में राजयपाल राम नाईक। UP_Dy_CM ड़ॉ. दिनेश शर्मा, बाल विकास और पोषण मंत्री अनुपमा जायसवाल, माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage