UPCM मंत्रिमंडल के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री ने फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किये जाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश।
गन्ना विकास विभाग गन्ना खेती में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुना किये जाने की दिशा में शीघ्र ही गन्ना समिति स्तर पर फार्म मशीनरी बैंक स्थापित कर रहा है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा के निर्देश पर इस सम्बन्ध में नियत कालिक प्रक्रिया का आवर्ती अनुश्रवण किया जा रहा है। प्रदेश की 169 गन्ना समितियों में पंजीकृत सदस्यों में से लगभग 33 लाख कृषक सदस्य गन्ने की खेती करते हैं, जिनमें से काफी कृषक ऐसे हैं, जिनके पास विशिष्ट कृषि उपकरणों का अभाव है और विशिष्ट कृषि यंत्रों की कीमत अधिक होने एवं छोटे किसानो की क्रय शक्ति कम होने के कारण गन्ने की खेती में उपयोगी इन बड़े कृषि यंत्रों का खरीद पाना उनके लिये सम्भव नहीं हो पाता है।

इस समस्या के दृष्टिगत गन्ना खेती में यंत्रीकरण को बढ़ावा देकर गन्ने की उत्पादन लागत कम करने एवं गन्ना कृषकों की आमदनी दोगुना करने हेतु गन्ना समिति स्तर पर फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किये जाने तथा गन्ना किसानों की मांग के अनुसार कस्टमर हायरिंग बेसिस पर गन्ना खेती हेतु विशिष्ट कृषि यंत्र उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया हैएऔर गन्ना विभाग अपने किसानों के लिये आगे आया है। तकनीकी रूप से उन्नत इन कृषि यंत्रों हेतु प्रति घंटा किराया भी देय होगा, ताकि यंत्रों की रिपेयर मेंटीनेन्स भी होती रहे।

प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग संजय भूसरेड्डी के निर्देश पर गन्ना खेती में ऐसे उन्नत कृषि यंत्र, जो समय की मांग हैं, को सर्वसुलभ करने के लिए गन्ना समिति स्तर पर फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किये जाने की इस अभिनव और अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इस सम्बन्ध में विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि कृषि विभाग में संचालित सब मिशन आॅन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजनान्र्तगत गन्ना समितियों में स्थापित किये जा रहे फार्म मशीनरी बैंक हेतु कृषि विभाग से अनुदान प्राप्त करने के लिये प्रयास किये जायें।

प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने जानकारी दी है कि गन्ना समितियां अपने वार्षिक बजट में प्रतिवर्ष क्षेत्रीय मांग के अनुसार, गन्ना खेती में उपयोगी विशिष्ट यंत्रों के मूल्यानुसार धनराशि का प्रावधान करेंगी। गन्ना समितियां अपने वार्षिक बजट में कृषि यंत्र मद में उपलब्ध धन के अनुरूप ही कृषि यंत्रों की खरीद कर फार्म मशीनरी बैंक को समृद्ध करेंगी। फार्म मशीनरी बैंक सेे गन्ना किसानों विशेषकर लघु एवं सीमान्त कृषकों को गन्ना खेती की लागत कम करने में सुविधा मिलेगी तथा उनकी आमदनी बढेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage