निराला नगर में होटल-रेस्त्रां की जांच में पकड़ी अनियमित्ता, एलडीए अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने किया निरीक्षण

एलडीए व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के होटलों में चलाया अभियान

एलडीए व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को भी शहर में अभियान चलाकर होटलों में अग्निशमन मानकों की जांच की। इस दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में अनियमित्ता उजागर हुयी हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई प्रचलित की जा रही है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने दिल्ली में होटल में आग से हुये दर्दनाक हादसे के दृष्टिगत शहर में बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के आदेश दिये हैं। जिसके लिए एलडीए के प्रवर्तन व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम गठित की गयी है। बुधवार को ज्वाइंट टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर बहुमंजिला भवनों में संचालित होटलों व रेस़्त्रां में जांच की।

अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार व एफएसओ ने टीम के साथ निराला नगर में अभियान चलाया। जिसमें होटल सैंडस्टोन, होटल रेग्नेंट, होटल गोल्डन ऑर्किड, होटल नेक्टर इन, रघुवीर पैलेस, कपूर्स डॉट इन, रेनबो गोल्ड इन में निरीक्षण किया गया। इसमें कुछ प्रतिष्ठानों में स्वीकृत मानचित्र के सापेक्ष स्थल पर हुये निर्माण कार्य में आंशिक विचलन पाया गया। जिस पर होटल मालिकों/प्रबंधक को नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा 03 होटल प्रबंधक मौके पर स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं कर सके। उनसे 03 दिन में स्वीकृत भवन मानचित्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage