एलडीए : जनता अदालत में 32 प्रकरणों में से 09 का निस्तारण

बसन्तकुंज योजना के सेक्टर-डी निवासी बसंत राम ने दिया प्रार्थना पत्र

लखनऊ विकास प्राधिकरण में गुरूवार को प्राधिकरण दिवस/जनता अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान रजिस्ट्री, नामांतरण, मानचित्र व अवैध निर्माण आदि से सम्बंधित कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 09 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया। वहीं, शेष मामलों में समय-सीमा निर्धारित करते हुए अधिकारियों को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।
उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि जन सामान्य एवं आवंटियों की समस्याओं एवं उनके कार्यों को त्वरित गति से शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किये जाने के उद्देश्य से गुरूवार को प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में “प्राधिकरण दिवस/जनता अदालत“ का आयोजन किया गया। जिसमें उच्चाधिकारियों द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया और इनके निस्तारण के सम्बंध में अधिकारियों को निर्देश दिये गये।
जनता अदालत में पहुंचे शक्ति नगर निवासी आर0सी0 साहू ने प्रार्थना पत्र दिया कि उन्होंने प्राधिकरण की देवपुर पारा योजना स्थित अपार्टमेंट में दुकान खरीदी है। जिसकी रजिस्ट्री हो गयी है, लेकिन अभी तक दुकान का कब्जा प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने जोन-3 के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि आवंटी को जल्द से जल्द दुकान का कब्जा दिलाया जाए। इस क्रम में सुधीर सिंह ने चौक स्थित कंचन मार्केट के बी-ब्लॉक में अवैध कब्जे होने की शिकायत की, जिस पर सम्बंधित अधिकारियों को सर्वे कराकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये।
इसके अलावा बसन्तकुंज योजना के सेक्टर-डी निवासी बसंत राम ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पड़ोसी ने नये सिरे से निर्माण कराकर नाली को ऊंचा व सकरा करवा दिया है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और लोग परेशान हो रहे हैं। इस पर सम्बंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर स्थल निरीक्षण करके समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Back to top button
btnimage