UPCM की अध्यक्षता में लोक भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश।
UPCM की अध्यक्षता में लोक भवन में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जो निम्नवत हैं-
1-जनपद एटा में राजकीय मेडिकल काॅलेज की स्थापना हेतु गांधी स्मारक समिति द्वारा दान में प्रदत्त भूमि को चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तान्तरित करने का निर्णय।
2-जनपद मीरजापुर में राजकीय मेडिकल काॅलेज की स्थापना हेतु कृषि विभाग की भूमि को चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तान्तरित करने का निर्णय।
3-उ.प्र. उप निरीक्षक और निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2018 का प्रख्यापन।
4-अयोध्या में 220 के.वी. उपकेन्द्र के निर्माण हेतु आवश्यक भूमि की उपलब्धता के सम्बन्ध में।
5-उ.प्र. इनर्जी कन्जर्वेशन बिल्डिंग कोड (यूपी ईसीबीसी) 2018 के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में।
6-ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा स्थानीय निकायों में घर-घर पाइप नेचुरल गैस (पी.एन.जी.) कनेक्शन वितरण हेतु भूमिगत पाइपलाइन डालने की सुविधा प्रदान किए जाने के सम्बन्ध में।
7-संस्कृति स्कूल हेतु चक गंजरिया परियोजना, लखनऊ में भूमि हस्तान्तरण के सम्बन्ध में।
8-प्रदेश की समस्त उचित दर दुकानों में ई-पाॅस मशीनें स्थापित कर लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण करने के सम्बन्ध में।
9-शैक्षिक सत्र 2018-19 में राष्ट्रीयकृत पाठ्य-पुस्तकों के मुद्रण/प्रकाशन सम्बन्धी नीति में संशोधन का निर्णय।
10-हरिद्वार, उत्तराखण्ड के होटल अलकनन्दा परिसर में 100 कक्षों के नवीन पर्यटक आवास गृह (होटल) के निर्माण की परियोजना एवं उसमें प्रयुक्त विशिष्ट प्रकृति के कार्य एवं उच्च विशिष्टियों के सम्बन्ध में।
11-उ.प्र. अशासकीय अरबी और फारसी मदरसा मान्यता, प्रशासन और सेवा विनियमावली-2016 में संशोधन का निर्णय।








