प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने परिवहन निगम मुख्यालय में किया साफ-सफाई का निरीक्षण

मुख्य सचिव, उ.प्र. शासन के आदेश संख्या 1557 पी.एस.एम.एस./2022 दिनांक 30 मार्च, 2022 के क्रम में 31-03-2022 को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ का निरीक्षण राजेश कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया, निरीक्षण के दौरान सरनीत कौर ब्रोका, अपर प्रबन्ध निदेशक, परिवहन निगम व निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे। प्रमुख सचिव द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यालय की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया।

प्रमुख सचिव द्वारा कार्यालय के विभिन्न अनुभागों एवं अधिकारियों के कैम्प कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। समस्त अधिकारी व कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित पाये गये। अवकाश पर गये कार्मिकों व अधिकारियों का अवकाश प्रार्थना-पत्र उपलब्ध था तथा अवकाश भी उपस्थिति पंजिका में दर्ज था। प्रमुख सचिव महोदय द्वारा मुख्यालय के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रीय ईकाईयों में भी कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने तथा भविष्य में इसमें निरन्तरता बनाये रखने के निर्देश दिया गया।

मुख्यालय के अधिकारियों व अनुभागों के कक्षों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कक्षों की साफ-सफाई उत्कृष्ट पायी गयी तथा पत्रावलियॉ भी कक्ष में यथा स्थान सही ढंग से पायी गयी। निगम मुख्यालय की साफ-सफाई की व्यवस्था को देखकर प्रमुख सचिव महोदय द्वारा सराहना व्यक्त की गयी।

प्रमुख सविच महोदय द्वारा अनुभाग में पत्रावलियों को व्यवहरित किये जाने का भी अवलोकन किया गया, यह पाया गया कि पत्रों को समय से व्यवहरित किया जाता है तथा सम्बन्धित अधिकारी द्वारा उसका ससमय अवलोकन कर उच्च प्रबन्ध के समक्ष समय से प्रस्तुत करा दी जाती है।

प्रमुख सचिव महोदय द्वारा मुख्यालय परिसर में स्थित सेन्ट्रल स्टोर /कार सेक्शन का भी निरीक्षण किया गया। सेन्ट्रल स्टोर के अधिकारियों द्वारा प्रमुख सचिव को अवगत कराया गया कि सेन्ट्रल स्टोर में क्षेत्रों से प्राप्त विभिन्न प्रकार की डिमाण्ड को समय से क्षेत्रों को उपलब्ध करा दिया जाता है। सेन्ट्रल स्टोर में विभिन्न फर्मों से मुख्यालय स्तर पर क्रय किये गये स्पेयर पार्ट्स आदि का रख-रखाव यथा स्थान पाया गया। प्रमुख सचिव महोदय द्वारा केन्द्रीय भण्डार में ऑनलाईन साफ्टवेयर के माध्यम से स्पेयर पार्ट्स के रख-रखाव के सम्बन्ध में भी सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी की गयी।

Related Articles

Back to top button
btnimage