मुख्यमंत्री ने CDS बिपिन रावत और उनकी धर्म पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी धर्म पत्नी मधुलिका रावत को दिल्ली स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के बाद आगरा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कुन्नूर, तमिलनाडु की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत हुए जनपद आगरा निवासी विंग कमाण्डर पृथ्वी सिंह चौहान के पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पूरा देश सी0डी0एस0 जनरल बिपिन रावत सहित उत्कृष्ट सैन्य अधिकारियों के दुःखद निधन से आहत है।

मुख्यमंत्री ने CDS बिपिन रावत और उनकी धर्म पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि की

मुख्यमंत्री ने माँ भारती के वीर सपूत विंग कमाण्डर पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों से भेंट की और उन्हें सांत्वना देते हुए ढाढस बंधाया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरका पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों के साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा विंग कमाण्डर चौहान के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी। प्रत्येक भारतवासी अपनी पूरी संवेदना के साथ चौहान के परिजनों के साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने विंग कमाण्डर चौहान के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा एक संस्था का नामकरण चौहान के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल जनपद देवरिया निवासी गु्रप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Related Articles

Back to top button
btnimage