देवेंद्र तिवारी मिली जान से मारने की धमकी, योगी का नाम भी लिस्ट में

भारतीय किसान मंच ने बताया कि दिनांक 29/11/2021 को भारतीय किसान मंच के मुख्यालय पर सरकारी डाक द्वारा स्पीड पोस्ट से भेजा गया पत्र प्राप्त हुआ है। जो इस संदेश में तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया जा रहा है। जिसमें गौ संरक्षण व हिंदुत्व को लेकर 4 तस्वीरों को दर्शाया गया है। जिसमें से दो की हत्या की जा चुकी है। और दो तस्वीरों में जो नाम बाकी हैं। उसमें तीसरा नाम भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी का है। चौथा नाम मौजूदा सरकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है।

इस पत्र को प्राप्त करने के बाद संपूर्ण रूप से पढ़ लेने के उपरांत भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि भ्रमण के उपरांत जब अपने कार्यालय पर पहुंचे तब मुझे यह पत्र कार्यालय द्वारा प्राप्त हुआ। जिसको खोलने के बाद इसमें लिखी गई बातों को पढ़ने के उपरांत सभी प्रशासनिक अधिकारियों को फोन से स्वयं सूचित किया और मीडिया को भी अवगत कराया।

अब देखना है कि प्रशासनिक अधिकारी इस विषय को लेकर कितना गंभीरता से लेते हैं। इसी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह करते हुए कहा कि मेरी जान माल की सुरक्षा करने का कष्ट करें। क्योंकि मैं आप के ड्रीम प्रोजेक्ट गौशाला को साकार करना चाहता हूं और मैं यह करके भी रहूंगा। चाहे कोई भी किसी भी प्रकार की कितनी भी धमकियां दे ले। मैं हिंदुत्व एवं गौ माता की सेवा में राष्ट्र के लिए समर्पित हूं।

Related Articles

Back to top button
btnimage