खो बैराज शेरकोट के विभिन्न कार्यो हेतु 60.00 लाख रूपये अवमुक्त

लखनऊ।
सिचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा खो बैराज शेरकोट खो हेडरेगुलेटर सबफीडर एवं खो बैंक रेगुलेटर के जल यात्रिक संयंत्रों के पुनरोद्वार की परियोजना हेतु प्राविधानिता धनराशि रू0 129.42 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि 60.00 लाख रूपये अवशेष कार्यो पर व्यय के लिए अवमुक्त की गयी है।
सिचाई एवं जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव मुस्ताक अहमद की ओर 12, जनवरी 2021, को शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनदेश में कहा गया है कि संबंधित मुख्य अभियन्ता मौके पर जा कार्यो का निरीक्षण करेंगे और फोटोग्राफी करा कर उपलब्ध कराएंगे।
इस के अलावा निर्माण कार्यो को निर्धारित समय के अतर्गत पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिये गये हे। धनराशि को खर्च करते समय वित्तीय अनुशासन का अनिवार्य रूप से अनुपालन किये जाने के निर्देश दिये गये है।








