ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा 3925 मार्गो का निर्माण कार्य पूर्ण

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश ग्र्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा के अंर्तगत प्रत्येक विधानसभा में 5 करोड़ रूपये की लागत से मार्गो के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए लक्षित 4032 कार्यो में से माह दिसम्बर 2020 तक 3925 निर्माण कार्य पूर्ण किये जा चुके है। इन कार्यो पर अभी तक 1333.74 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय की गयी है।

ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मार्गो का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिनका निर्माण कार्य वर्तमान वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाये गा। विभाग द्वारा मार्ग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निर्मित मार्गो के सभी निर्माण कार्यो का निरीक्षण प्रत्येक जनपद के जिलाधिकारियों के द्वारा गठित टास्कफोर्स के माध्यम से किया जा रहा हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage