नाबार्ड वित्त पोषित #RIDF योजनान्तर्गत चालू कार्यों हेतु 65 करोड़ 67 लाख 22 हजार की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में नाबार्ड वित्त पोषित आर0आई0डी0एफ0 योजना अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 13 ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख/अन्य जिला मार्ग के चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के चालू कार्यों हेतु रू0 65 करोड़ 67 लाख 22 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 13 कार्यों में जनपद महराजगंज में 02 तथा आगरा, कौशाम्बी, अयोध्या, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, मेरठ, रामपुर व बिजनौर में 01-01 कार्य शामिल हैं। जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग परियोजनाओं पर ही मानक एवं विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जाय तथा निर्माणाधीन मार्गों के गुणवत्तायुक्त निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा कर समयान्तर्गत पूर्ण करने एवं समीक्षा रिपोर्ट नियमित रूप से शासन को उपलब्ध कराया जाय।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा पूर्व मे ही निर्देश दिये गये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।








