#UPCM_NEWS, कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन हेतु 100 करोड़ रूपये स्वीकृत

लखनऊ (04 सितम्बर, 2019)। उत्तर प्रदेश सरकार कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन हेतु 100 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन को अंशपूजी विनियोजन की बजट व्यवस्था के सापेक्ष जारी की गई है।इस संबंध में विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन पवन कुमार ने आवश्यक शासनादेश जारी कर दिए हैं। निर्गत शासनादेश के अनुसार कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन की होगी साथ ही कार्य निर्धारित समय-सीमा में ही पूरा करने के निर्देश दिये हैं। यह धनराशि जिस कार्य के लिए स्वीकृत की जा रही है, उसका व्यय उसी मद में किया जायेगा, साथ ही शासनादेश में ये भी कहा गया है कि लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा परियोजना की शर्तों का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जायेगा।

इस संबंध में विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन पवन कुमार ने आवश्यक शासनादेश जारी कर दिए हैं। निर्गत शासनादेश के अनुसार कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन की होगी साथ ही कार्य निर्धारित समय-सीमा में ही पूरा करने के निर्देश दिये हैं।
यह धनराशि जिस कार्य के लिए स्वीकृत की जा रही है, उसका व्यय उसी मद में किया जायेगा, साथ ही शासनादेश में ये भी कहा गया है कि लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा परियोजना की शर्तों का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जायेगा।








