कन्नौज में सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए 64.88 लाख रूपये की धनराशि मंजूर

लखनऊ: 11 नवंबर, 2025

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जनपद कन्नौज में सड़क एवं नाली निर्माण से संबंधित 02 कार्यों के लिए 64 लाख 88 हजार रूपये मंजूर किए हैं। इस संबंध में नियोजन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए इसकी प्रति जिलाधिकारी, कन्नौज को प्रेषित कर दी गई है।

शासनादेश के अनुसार जनपद कन्नौज के वि0ख0 छिबरामऊ के ग्राम जगतपुर में अरवेस पाल के मकान से रायपुर रोड तक सी0सी0 रोड के निर्माण कार्य हेतु 32 लाख 77 हजार रूपये तथा वि0ख0 तालग्राम के ग्राम नैपालपुर में अमोलर-तिर्वा रोड से भूमसेन (भीमसेन) बाबा तक सीसी एवं न्यू नाली निर्माण कार्य हेतु 32 लाख 11 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Related Articles

Back to top button
btnimage