एलडीए के कामचोर कर्मचारी नगर निगम के कर्मचारी को 2 दिन टहलाते रहे, आखिर नगर निगम ने करवा दिया काम..

राजधानी लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी तो कामचोर हैं लेकिन विभाग के कर्मचारी उससे बड़े कामचोर हैं।
आपको बता दें कि लखनऊ के समाजसेवी विवेक शर्मा ने पक्का पुल से बसंत कुंज योजना अंतर्गत पीएम आवास जानी वाली सड़क पर लोहे ही चादर अस्त व्यस्त पड़े होने की सूचना अपने ट्विटर अकाउंट से दी। लेकिन एक दिन बीत जाने के बाद भी न तो एलडीए जागा और पीडब्ल्यूडी? वहीं सिंचाई विभाग ने तो एलडीए का काम बता कर अपने हाथ खड़े कर लिए थे।
जानकारी मुताबिक लखनऊ विकास प्राधिकरण के कर्मचारी और अधिकारी आज तीसरे दिन भी नगर निगम के कर्मठ कर्मचारी को इधर उधर, इसका उसका नंबर देकर टहलाते रहे हैं। मजबूरन नगर निगम के कर्मचारी को सड़क के किनारे पड़ी लोहे के चादर हटवानी पड़ी। लेकिन एलडीए के अफसर अपना AC कमरों का मोह नहीं छोड़ सके। वहीं लखनऊ पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी भी सड़क पर पड़ी चादर को हटवाने के लिए एक बार भी सक्रिय नहीं दिखे।

अब इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ में कितना विकास करता है..या केवल खुद का विकास करता है।
इस संबंध में समाजसेवी विवेक शर्मा का कहना है कि लखनऊ में नव निर्मित सड़क पर अगर कोई हादसा हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता? लेकिन सभी विभाग के अधिकारी कार्य करने में टस से मस नहीं हुए। इससे साफ जाहिर होता है कि अधिकारी अपने काम के प्रति कितने सक्रिय हैं।









