UPCM के जन्मदिवस पर BJP के प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने भेंट कर शुभकामनाएं दी

लखनऊ (05 जून, 2019)।
UPCM
के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

UPCM को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने उनके जन्मदिवस पर बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री ने दूरभाष पर UPCM से वार्ता कर उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाऐं दी और उनके दीर्घायु होने की मंगलकामना की। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भी UPCM को उनके जन्मदिवस पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनकों शुभकामनाऐं दी। विश्व पर्यावरण दिवस के सुखद संयोग पर UPCM को पीपल और तुलसी के पौधे भी भेंट किये और उनके दीर्घ जीवन की कामना की।

शुभकामना देते हुए विद्यासागर सोनकर ने कहा कि UPCM के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयाम गढे हैं। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 51 फीसदी मत प्राप्त कर यूपी की जनता का दिल जीता है। ये परिणाम केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों पर जनता की मुहर भी है। जन्मदिवस के अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना की कि योगी आदित्यनाथ जी सतत् ऊर्जा और उत्साह से जीवन पर्यन्त समाज के उत्थान के लिए अपना योगदान देते रहे।

UPCM को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाऐं देकर उनके दीर्घायु होनें की कामना करने वालों में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायन शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, शलभ मणि त्रिपाठी, हीरो बाजपेयी, संजयराय, जुगल किशोर, प्रदेश सहसम्पर्क प्रमुख राकेश त्रिपाठी, मीडिया पैनलिस्ट ओपी मिश्रा, संजीव मिश्रा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage