एलडीए ने बी0के0टी0 में अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने बी0के0टी0 क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना की जा रही 01 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

प्रवर्तन जोन-4 की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि अनिल कुमार, अशोक कुमार व अन्य द्वारा बी0के0टी0 में चंद्रिका देवी रोड पर आर्शीवाद कोल्ड रेस्टोरेंट के पास लगभग 03 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे।

इसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करायी गयी। इस दौरान निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल आदि को ध्वस्त कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage